लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल ने आईओसीएल के संपिडित बायोगैस संयंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 दिसंबर पंजाब मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को पटियाला के राखरा में एक बंद सहकारी चीनी मिल वाली जगह पर एक संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, शुगरफेड के सहयोग से विकसित किया जाने वाले इस संयंत्र में बायोगैस उत्पादन के लिए धान के पुआल का इस्तेमाल होगा जिससे फसल अवशेषों को खेत में जलाने की घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी तथा और जैविक खाद उत्पादन के जरिए मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक आभासी बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बनने जा रहे इस सीबीजी संयंत्र में 30 टन सीबीजी (संपीड़ित बायो गैस) उत्पादन की क्षमता होगी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 300 टन धान के भूसे को कच्चे माल या फीडस्टॉक की आवश्यकता होगी। यह संयंत्र, प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के अनेकों अवसर भी पैदा करेगा।

यह प्रतिवर्ष लगभग 75,000 टन जैविक खाद भी पैदा करेगा।

सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति की बैठक में, आईओसीएल ने सूचित किया था कि परियोजना में 180 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर चावल के भूसे और अन्य बायोमास के जरिये बायोगैस का उत्पादन किया जायेगा।

आईओसीएल, सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से पुआल की खरीद करेगा। चावल के भूसे की खरीद / आपूर्ति के लिए दरों को आपसी बातचीत के बाद निपटाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब