लाइव न्यूज़ :

बांड पोर्टफोलियो पर अप्रत्याशित लाभ से बीते वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटे सरकारी बैंक: इक्रा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:01 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून लगातार पांच साल तक घाटा झेलने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध लाभ कमाया है। इक्रा रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी बैंकों को अपने बांड पोर्टफोलियो पर अप्रत्याशित लाभ हुआ है, जिससे वे फिर लाभ में पहुंच गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेडिंग पर लाभ के अलावा पुरानी गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) पर निचले ऋण प्रावधान की वजह से भी बैंक मुनाफे में लौट पाए हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान बैंकों को इसके लिए काफी ऊंचा प्रावधान करना पड़ा था।

इक्रा रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी की शुरुआत से सरकारी बैंकों को अपने बांड पोर्टफोलियो पर ट्रेडिंग लाभ हो रहा है। रिजर्व बैंक द्वार मार्च, 2020 में रेपो दर में बड़ी कटौती के बाद बैंक बांड पर बड़ा मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं। ’’

मार्च, 2020 से मई, 2020 के दौरान रेपो दर में 1.15 प्रतिशत कर इसे चार प्रतिशत तथा रिवर्स रेपो दर में 1.55 प्रतिशत की कटौती के साथ इसे 3.35 प्रतिशत पर लाया गया है।

इक्रा रेटिंग्स के उपाध्यक्ष (वित्तीय क्षेत्र रेटिंग्स) अनिल गुप्ता ने कहा कि बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 32,848 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में बैंकों को 38,907 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब