लाइव न्यूज़ :

सरकारी बैंकों ने बीते वित्त वर्ष में बाजार से 58,700 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में बाजार से रिकॉर्ड 58,700 करोड़ रुपये का कोष जुटाया है। बैंकों ने यह राशि ऋण और इक्विटी के रूप में अपने पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए जुटाई है।

इस राशि में मुंबई के बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाई गई 4,500 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक ने निजी नियोजन के आधार पर शेयर बिक्री से 3,788 करोड़ रुपये जुटाए।

इसी के साथ बेंगलुरु के केनरा बैंक ने क्यूआईपी से 2,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई। शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना के आधार पर ये आंकड़े जुटाए गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्यूआईपी की सफल श्रृंखला से पता चलता है कि घरेलू और वैश्विक निवेशकों का सरकारी बैंकों और उनकी क्षमता में भरोसा है।

इसके अलावा 12 सरकारी बैंकों ने टियर एक और टियर दो बांड से धन जुटाया। इस तरह बैंकों द्वारा बाजार से जुटाई गई राशि का आंकड़ा 58,697 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति सुधरी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 31 मार्च, 2019 तक 7,39,541 करोड़ रुपये थीं, जो 31 मार्च, 2020 तक घटकर 6,78,317 करोड़ रुपये पर और 31 मार्च, 2021 तक (अस्थायी) और घटकर 6,16,616 करोड़ रुपये पर आ गईं।

इसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 2020-21 में 31,816 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। यह पांच साल में सबसे अधिक है। हालांकि, इस दौरान अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब