लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 2.9 करोड़ खाताधारकों को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली,चार नवंबर वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 15 अगस्त से शुरू डिजिटल अपनायें अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने करीब 2.9 करोड़ ग्राहकों को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ा।

इस अभियान का मकसद ग्राहकों को लेन-देन के लिये बैंकों के डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित करना है। इस अभियान को सरकार के डिजिटल भारत अभियान के तहत शुरू किया गया।

वित्तीय सेवा विभाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डिजिटल अपनायें अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 2.9 करोड़ ग्राहक डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों से जुड़े। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इस दौरान 5.8 लाख नये क्यूआर कोड और 89 हजार नये पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) उपकरण लगाये गये। यूपीआई लेन-देन की मात्रा निरंतर बढ़ रही है और अक्टूबर 2020 में 207 करोड़ लेनदेन इसके जरिये हुये।’’

अभियान के तहत बैंकों से प्रत्येक शाखा के स्तर पर कम-से-कम 100 नये ग्राहकों को डिजिटल भुगतान माध्यम से जोड़ने को कहा गया है।

बैंकों से इस अभियान को बढ़ावा देने के लिये शाखा, बैंक प्रतिनिधि और अन्य संबंधित कर्मचारियों को पुरस्कृत और सम्मानित करने का भी सुझाव दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब