लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित ई-कॉमर्स मानदंड अनुपालन देनदारियों को बढ़ा सकते हैं: आईएसीसी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने कहा है कि प्रस्तावित ई-कॉमर्स मानदंड अनुपालन दायित्व् बढ़ा सकते हैं, देश में कारोबारी सुगमता के लिहाज से वैश्विक निवेशकों की भावना को प्रभावित कर सकते हैं और इससे ई-कॉमर्स क्षेत्र का विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।

आईएसीसी ने उपभोक्ता मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव अनुपम मिश्रा को लिखे पत्र में कहा कि ई-कॉमर्स विकास के अपार अवसरों के साथ एक उभरता हुआ क्षेत्र है।

पत्र में लिखा है कि ई-कॉमर्स ने उपभोक्ताओं को विकल्प और सुविधा दी है, छोटे व्यापारियों को नए बाजारों तक पहंच दी है और बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा किए हैं।

आईएसीसी ने दो जुलाई के अपने पत्र में कहा, ‘‘उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में प्रस्तावित संशोधन, जो उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए लाए गए हैं, उनसे अनुपालन देनदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे ई-कॉमर्स क्षेत्र प्रभावित होगा।’’

आईएसीसी ने आगे कहा कि इस तरह के उपायों से वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित होगी, खासकर देश में कारोबारी सुगमता के संबंध में।

आईएसीसी ने कहा कि ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के लिए ‘‘फॉलबैक लायबिलिटी’’ का प्रावधान अनावश्यक है और इस तरह की देनदारी विक्रेताओं के लिए होनी चाहिए, क्योंकि ई-कॉमर्स संस्थाओं का मार्केटप्लेस मॉडल के तहत इन्वेंट्री पर कोई नियंत्रण नहीं है।

पत्र में कहा गया कि इस तरह के प्रावधान से छोटी ई-कॉमर्स कंपनियों पर असर पड़ने की आशंका है, जो इन देनदारियों का खामियाजा भुगतेंगी और उनकी वृद्धि बाधित होगी।

आईएसीसी ने कहा कि फ्लैश बिक्री, क्रॉस-सेलिंग आदि के संबंध में कुछ प्रस्तावित प्रावधान ऑनलाइन खुदरा कारोबार के लिए अतिरिक्त जटिलताएं पैदा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?