लाइव न्यूज़ :

ईवी को बढ़ावा, पर परंपरागत वाहनों का पंजीकरण बंद नहीं होगा: गडकरी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ वैकल्पिक ईंधन को भी बढ़ावा दे रही है लेकिन परंपरागत इंजन वाले वाहनों का पंजीकरण बंद नहीं होगा।

गडकरी ने उद्योग संगठन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के पक्ष में है। इसके अलावा सरकार एथनॉल, बायो-एलएनजी एवं ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधनों का इस्तेमाल भी बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार इंटर्नल कम्बशन इंजन (आईसीई) से चलने वाले वाहनों का पंजीकरण बंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें कुछ भी अनिवार्य करने की जरूरत नहीं है।’’

गडकरी ने कहा कि वह विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन एटीएफ में भी 50 प्रतिशत एथनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग पसंद कर रहे हैं और इन वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि ई-वाहनों के विकास में करीब 250 स्टार्टअप लगे हुए हैं और आगे चलकर इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत में कमी आएगी।

उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताते हुए कहा, ‘‘मैं खुद अगले महीने एक ऐसी कार खरीदने वाला हूं जो हाइड्रोजन से चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब