लाइव न्यूज़ :

नए आदर्श रियायत करार के तहत 14,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी जाएंगी: सोनोवाल

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को प्रमुख बंदरगाहों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) वाली परियोजनाओं के लिए संशोधित आदर्श रियायत करार-2021 (एमसीए) की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इसके तहत 2024-25 तक 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की 31 परियोजनाओं का आवंटन किया जाएगा।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा कि अभी इस क्षेत्र में विभिन्न चरणों में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की 80 से अधिक परियोजनाएं हैं।

बयान में कहा गया है कि इनमें से 40,000 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाएं परिचालन में हैं, जबकि 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की 27 परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 तक पीपीपी आधार पर दी जाने वाली 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की 31 परियोजनाओं की पाइपलाइन को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया है।

मंत्री ने कहा कि नया एमसीए प्रमुख बंदरगाहों पर भविष्य की सभी पीपीपी परियोजनाओं के साथ-साथ उन परियोजनाओं पर भी लागू होगा जो पहले से ही सरकार द्वारा अनुमोदित हैं, लेकिन अभी बोली के चरण में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब