लाइव न्यूज़ :

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन फरवरी में 4.6 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च देश में आठ आधारभूत उद्योगों का उत्पादन इस वर्ष फरवरी माह में सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत संकुचित हुआ। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

इन बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों-कोयला, कच्चा तेल, खनिज गैस, परिशाधित पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक , इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन फरवरी 2020 में साल भर पहले की तुलना में 6.4 प्रतिशत बढ़ा था।

विज्ञप्ति के अनुसार इस बार फरवरी माह में कोयला, कच्चा तेल, खनिज गैस, परिशोधित पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक , इस्पात , सीमेंट और बिजली के उत्पादन में क्रमश: 4.4 प्रतिशत , 3.2 प्रतिशत , 1 प्रतिशत , 10.9 प्रतिशत , 3.7 प्रतिशत , 1.8 प्रतिशत , 5.5 प्रतिशत , और 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महनों अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान इन आठ उद्योगों का उत्पादन सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत घटा। पिछले वित्त वर्ष में इनके उत्पादन में इसी दौरान 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब