लाइव न्यूज़ :

आइफोन ट्रैकिंग को लेकर निजता से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यूरोप में दायर की शिकायत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:54 IST

Open in App

बर्लिन, 16 नवंबर (एपी) निजता संबंधी मामलों पर काम करने वाले कुछ यूरोपीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आइफोन उपभोक्ताओं के व्यवहार को ट्रैक करने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने को लेकर एप्पल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

वियना स्थित समूह एनओवाइबी (नन ऑफ योर बिजनेस) ने सोमवार को कहा कि उसने जर्मनी और स्पेन के डेटा सुरक्षा प्राधिकरणों से एप्पल के ट्रैकिंग कोड की वैधानिकता की जांच करने की मांग की है।

इन कोड को आईडीएफए (आइडेंटिफायर फोर एडवर्टाइजर्स) कहा जाता है। ये उन कूकीज की तरह ही होते हैं, जिनका इस्तेमाल यूजर के व्यवहार का पता लगाने के लिये वेबसाइट करते हैं।

एनओवाइबी ने कहा कि आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम प्रत्येक आइफोन के लिये अलग कोड बनाता है, जो एप्पल और अन्य तृतीय पक्षों को ऐप में यूजर की पहचान करने, उनके मोबाइल व्यवहार का पता लगाने और यहां तक कि ऑनलाइन संपर्क करने की सुविधा प्रदान करता है। संगठन ने कहा कि ऐसा करना यूजर के संज्ञान के बिना उसकी ट्रैकिंग करने सरीखा है, जो यूरोपीय संघ की इलेक्ट्रॉनिक निजता नियमों के तहत प्रतिबंधित है।

एनओवाइबी ने कहा कि वह गूगल के द्वारा इस्तेमाल में लायी जा रही इसी तरह की एक प्रणाली की भी समीक्षा कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन