लाइव न्यूज़ :

प्रेसिडेंट सिस्टम्स 2022 में दो हजार नयी भर्तियां करेगी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:34 IST

Open in App

मुंबई 23 जुलाई मध्य स्तर की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी प्रेसिडेंट सिस्टम्स वित्त वर्ष 2021-22 में दो हजार नयी भर्तियां करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह भर्तियां व्यापार में वृद्धि के अनुसार की जाएंगी।

कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में एक कंपनी के कर्मचारियों को दूसरी कंपनी द्वारा खींचे जाने की प्रवृत्ति के वापस लौटने के दबाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। डिजिटलीकरण पर अधिक ध्यान देने से कंपनी के व्यवसाय में अच्छा सुधार हुआ है। प्रेसिडेंट सिस्टम्स ने इससे पहले बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 151.2 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुनील सप्रे ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘वित्त वर्ष 2021-22 में दो हजार नयी भर्तियां करेंगे। भर्तियां व्यापार में वृद्धि के अनुसार की जाएंगी।’कंपनी के कार्यकारी संदीप कालरा ने कहा कि आम तौर पर एक परियोजना पर काम करने से पहले एक फ्रेशर को छह महीने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछले तीन तिमाही के दौरान 4200 लोगों की भर्ती की हैं। जून 2021 के अंत में कंपनी में 14,904 कर्मचारी थे। यह संख्या एक साल पहले से 37 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें