लाइव न्यूज़ :

जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय फरवरी में 21 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 21 प्रतिशत बढ़कर 22,425.21 करोड़ रुपये रही।

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़े के अनुसार देश में 24 जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय एक साल पहले इसी माह में 18,533.19 करोड़ रुपये थी।

इसमें देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 24.18 प्रतिशत बढ़कर 12,920.57 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले फरवरी 2020 में यह 10,404.68 करोड़ रुपये थी।

आंकड़े के अनुसार शेष 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 16.93 प्रतिशत बढ़कर 9,504.64 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी महीने में 8,128.51 करोड़ रुपये थी।

निजी कंपनियों में एसबीआई लाइफ की नये कारोबार से प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 62 प्रतिशत उछलकर 1,750.73 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी लाइफ की प्रीमियम आय 20 प्रतिशत बढ़कर 1,895.94 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा लाइफ की 35 प्रतिशत बढ़कर 640.26 करोड़ रुपये और मैक्स लाइफ की 31 प्रतिशत बढ़कर 731.80 करोड़ रुपये पर पहुच गई।

केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ की प्रीमियम आय भी आलोच्य महीने में 56 प्रतिशत उछलकर 186.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इसके अलावा बजाज एलियांज लाइफ की प्रीमियम आय 50.3 प्रतिशत बढ़कर 692.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की प्रीमियम आय फरवरी 2021 में 19 प्रतिशत घटकर 1,737.03 करोड़ रुपये रही। प्रामेरिका लाइफ की नये कारोबार से प्रीमियम आय आलोच्य महीने में 32.1 प्रतिशत घटकर 23.18 करोड़ रुपये और टाटा एआईए लाइफ की प्रीमियम आय 0.86 प्रतिशत घटकर 354.12 करोड़ रुपये रही।

संचयी रूप से नये कारोबार से प्रीमियम आय चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 0.59 प्रतिशत बढ़कर 2,34,861.30 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई।

इसमें चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में एलआईसी की नये कारोबार से प्रीमियम आय 3.01 प्रतिशत घटकर 1,56,068.64 करोड़ रुपये रही। हालांकि, निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय 8.56 प्रतिशत बढ़कर 78,792.66 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब