लाइव न्यूज़ :

प्रभात डेयरी के शेयर 30 अप्रैल से बीएसई, एनएसई से हटेंगे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल प्रभात डेयरी 30 अप्रैल से बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से हट जाएगी। इन बाजारों में कंपनी के शेयरों में कारोबार 23 अप्रैल से बंद हो जायेगा। शेयर बाजारों ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने स्वैच्छिक रूप से अपने शेयरों को शेयर बाजारों की सूचीबद्धता से हटाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

बीएसई ने कहा कि इसके अलावा प्रवर्तक/कंपनी का अधिग्रहण करने वाले सारंगधर रामचंद्र निर्मल, विवेक सारंगधर निर्मल, मध्यम फार्मिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. और निर्मल फैमिली ट्रस्ट द्वारा शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज से हटाने की तारीख से कम से कम एक साल तक सार्वजनिक शेयरधारकों को 101 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर बाहर निकलने का अवसर दिया जाएगा।

शेयर बाजारों ने शुक्रवार को जारी अलग-अलग सर्कुलर में कहा कि कंपनी ने इक्विटी शेयरों को हटाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसी के अनुरूप प्रभात डेयरी के शेयरों में 23 अप्रैल से कारोबार बंद हो जाएगा। बाजारों के रिकॉर्ड से कंपनी के शेयर 30 अप्रैल को हटाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब