लाइव न्यूज़ :

पावर ग्रिड ने सीकर-II अलीगढ़ ट्रासंमिशन लि. का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून सार्वजनिक क्षेत्र की पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) ने पारेषण परियोजना एसएटीएल का अधिग्रहण किया है। इससे राजस्थान के 8,100 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षेत्रों से बिजली का पारेषण किया जा सकेगा।

सीकर-II अलीगढ़ ट्रांसमिशन लि. (एसएटीएल) का गठन 17 मई, 2020 को हुआ था। हालांकि इसका अब तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू नहीं हुआ है।

पीजीसीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली में सफल बोलीदाता के रूप में चुने जाने के बाद पीजीसीआईएल ने आठ जून, 2021 को एसएटीएल का अधिग्रहण किया है।’’

एसएटीएल विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) है। इसका गठन दूसरे चरण के अंतर्गत राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों (8,100 मेगावाट) से बिजली पारेषण को लेकर पारेषण व्यवस्था मजबूत करने के लिये बनाओ, अपनाओ, परिचालन और रख-रखाव आधार पर किया गया है। अधिग्रहण में बोली प्रक्रिया में समन्वय का काम पीएफसी कंसल्टिंग ने किया।

पारेषण परियोजना के तहत 765 केवी डी/सी पारेषण लाइन की स्थापना तथा सबस्टेशन विस्तार कार्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किये जाएंगे। परियोजना 18 महीने में पूरी होगी।

अधिग्रहण 21.56 करोड़ रुपये में किया गया है। इसमें 10-10 रुपये के 10,000 इक्विटी शेयर भी शामिल है। अधिग्रहण की तिथि के दिन कंपनी की संपत्ति और देनदारियां भी इसमें शामिल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब