लाइव न्यूज़ :

Post Office Passport Seva Kendra: विदर्भ के सभी 10 पीओपीएसके ऑनलाइन, फटाफट बनेंगे पासपोर्ट, आने-जाने का समय और पैसा बचेगा, ऐसे करें अप्लाई

By सैयद मोबीन | Updated: November 23, 2023 11:53 IST

Post Office Passport Seva Kendra: पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के तहत नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में यह विदेश मंत्रालय का सराहनीय कदम है. 

Open in App
ठळक मुद्दे भंडारा, बुलढाणा, हिंगोली, गढ़चिरोली, काटोल और यवतमाल के 6 पीओपीएसके ऑफलाइन मोड पर कार्यान्वित थे.ऑफलाइन मोड के अंतर्गत पासपोर्ट की प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लगता था. पासपोर्ट के आवेदक को नियमित समय की तुलना में पासपोर्ट मिलने में लगभग सप्ताहभर की देरी होती थी.

Post Office Passport Seva Kendra:विदर्भ के सभी 10 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) को ऑनलाइन कर दिया गया है. इसके कारण अब पीओपीएसके अर्थात डाकघर में भी पासपोर्ट स्पीड से बन सकेंगे. पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के तहत नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में यह विदेश मंत्रालय का सराहनीय कदम है. 

क्षेत्रीय पारपत्र अधिकारी क्षितिज गुरव ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय नागपुर के अधीन 10 पीओपीएसके कार्यान्वित हैं, जिनमें अकोला, अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर के 4 पीओपीएसके ऑनलाइन मोड पर जबकि भंडारा, बुलढाणा, हिंगोली, गढ़चिरोली, काटोल और यवतमाल के 6 पीओपीएसके ऑफलाइन मोड पर कार्यान्वित थे.

ऑफलाइन मोड के अंतर्गत पासपोर्ट की प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लगता था. इसके कारण पासपोर्ट के आवेदक को नियमित समय की तुलना में पासपोर्ट मिलने में लगभग सप्ताहभर की देरी होती थी. इस अनावश्यक विलंब को देखते हुए शेष सभी 6 पीओपीएसके को अब पूर्ण रूप से ऑनलाइन प्रोसेसिंग मोड में परिवर्तित कर दिया गया है.

इसके नतीजे में मानकापुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) नागपुर एवं 10 पीओएसपीके में पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की समयावधि समान रहेगी. हालांकि तत्काल पासपोर्ट की सुविधा केवल पीएसके नागपुर में ही उपलब्ध रहेगी. बता दें कि ऑफलाइन पीओपीएसके में पासपोर्ट बनने में देरी होने के कारण आवेदक नागपुर के पीएसके में ही अपॉइंटमेंट लेने को तरजीह देते थे.

लेकिन अब सभी 10 पीओपीएसके का कार्यान्वयन ऑनलाइन प्रोसेसिंग मोड में सुचारु रूप से किया जा रहा है. इसके कारण नागरिक अब अपने करीबी पीओपीएसके में ही कम समय में पासपोर्ट बना सकेंगे. इससे उनका नागपुर आने का समय और खर्च भी बचेगा.

इस तरह बचेगा समय

उल्लेखनीय है कि ऑफलाइन पीओपीएसके में सप्ताहभर तक आवेदकों की फाइलें जमा करने के बाद उन्हें नागपुर भेजा जाता था. इसके बाद नागपुर में इन फाइलों की जांच होती थी. इतना सप्ताहभर का ज्यादा समय ताे सभी को लगता ही था लेकिन किसी फाइल में कोई त्रृटि पाए जाने पर आवेदकों को इसकी सूचना दी जाती थी.

इसकी पूर्तता आदि में और भी समय लगता था जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया में त्रृटि तुरंत पता चल जाएगी और फाइल जमा करके नागपुर भेजने का समय भी बचेगा. यही वजह है कि अब आप किसी भी जगह पासपोर्ट निकालेंगे तो 10 से 15 दिनों में पासपोर्ट आपके घर पहुंच जाएगा.

टॅग्स :पासपोर्टनागपुरविदर्भ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्रिकेटकौन हैं सौरभ दुबे?, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाश दीप के स्थान पर किया साइन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम