लाइव न्यूज़ :

पूनावाला ने टीका उत्पादन बढ़ाने के लिये नीति में बदलाव को लेकर बाइडेन, जयशंकर को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शुक्रवार को नीति में बदलाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से भारत और दुनिया में कोविड-19 टीके उत्पादन में तेजी आएगी।

अमेरिका में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता को लेकर भरोसे के बाद बाइडेन सरकार ने कोविड19 के एस्ट्राजेनका, नोवावैक्स और सनोफी टीकों के निर्यात पर रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत लागू नियंत्रण हटा दिए हैं।

कंपनियां तीनों टीके बनाती रहेंगी। इस कदम से अमेरिकी कंपनियां जो इन टीकों के निर्माताओं को आपूर्ति करती हैं, वे स्वयं निर्णय ले सकेंगी कि किस आर्डर को पहले पूरा करना है।

व्हाइट हाउस कोविड-19 ‘रिस्पांस टीम’ और स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रेस को जारी बयान का लिंक साझा करते हुए पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘पोटस (अमेरिकी राष्ट्रपति)व्हाइट हाउस, डा. एस जयशंकर ने जो प्रयास किये, उसके लिये उन्हें धन्यवाद। उम्मीद है कि नीति में बदलाव से कच्चे माल की आपूर्ति भारत और दूसरे देशों को बढ़ेगी। टीका उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी और महामारी के खिलाफ हमारा अभियान मजबूत होगा।’’

इससे पहले, पूनावाला ने अप्रैल में लिखा था, ‘‘आदरणीय राष्ट्रपति जी, अगर हम वाकई में वायरस के खिलाफ एकजुट हैं तो अमेरिका के बाहर के टीका उद्योग की तरफ से, मैं आपसे विनम्र आग्रह करता हूं कि अमेरिका के बाहर कच्चे माल के निर्यात पर लगी आधिकारिक पाबंदी हटा लें। ताकि टीका उतपादन बढ़ाया जा सके...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान