लाइव न्यूज़ :

पीएनजीआरबी 11वें दौर में 65 शहरों के लिये शहरी गैस वितरण लाइसेंस बोली आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:52 IST

Open in App

पेट्रोलियम क्षेत्र के नियामक पीएनजीआरबी 11वें शहरी गैस पाइपलाइन लाइसेंसिंग दौर में जम्मू, नागपुर, पठानकोट और मदुरै सहित 65 शहरों के लिये पाइपलाइन के जरिये सीधे गैस आपूर्ति नेटवर्क के वास्ते लाइसेंस बोली दौर का आयोजन करेगा। इसके लिए तारीखों की जल्द घोषणा की जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एक बयान में कहा कि 11वें शहरी गैस वितरण (सीजीडी) बोली दौर में 65 भौगोलिक इलाके शामिल होंगे। बयान के मुताबिक, "वर्तमान में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएनजीआरबी द्वारा 228 भौगोलिक इलाकों में एजेंसियों को प्राधिकृत किया है। इनमें देश का लगभग 53 प्रतिशत क्षेत्र और 70 प्रतिशत आबादी कवर है। इसमें कहा गया, "पिछले यानी 10वें सीजीडी बोली दौर में, सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए 50 भौगोलिक इलाकों (जीए) को अधिकृत किया गया था।" पीएनजीआरबी ने 2018 और 2019 में 136 शहरों में वाहनों के लिये खुदरा सीएनजी पंप लगाने और घरों के लिये पाइप के जरिये सीधे रसोईघर में गैस पहुंचाने के वासते कंपनियों को लाइसेंस वितरित किये थे। इससे शहरी गैस नेटवर्क का विसतार देश के 406 जिलों और करीब 70 प्रतिशत आबादी तक हो गया। शहरी गैस नेटवर्क का विस्तार करना सरकार की उस योजना का हिस्सा है जिसमें 2030 तक वह देश की कुल ऊर्जा खपत में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा के 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक पहुंचाना लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतसिलेंडर के झंझट से पाएं मुक्ति; जानें कैसे लगवाएं अपने घर में PNG कनेक्शन, पूरा प्रोसेस यहां

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: दिल्ली-एनसीआर में तेल के दामों में बदलाव? जानिए क्या है भारत में ईंधन की कीमतें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, बिना देरी के करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम