लाइव न्यूज़ :

पीएनजीआरबी ने 65 क्षेत्रों के लिए शहरी गैस लाइसेंस को लेकर बोलियां मंगायीं

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर तेल नियामक पीएनजीआरबी ने शुक्रवार को जम्मू, नागपुर, पठानकोट और मदुरै सहित 65 क्षेत्रों में शहरी गैस खुदरा वितरण संबंधी लाइसेंस देने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने एक बयान में कहा कि 11वें शहरी गैस लाइसेंसिंग दौर में पेश किए जा रहे 65 भागौलिक क्षेत्रों के लिए बोलियां 15 दिसंबर को देय हैं।

इस समय 27 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में पीएनजीआरबी द्वारा अधिकृत 228 भौगोलिक क्षेत्र हैं जिसके दायरे में देश का लगभग 53 प्रतिशत क्षेत्र और उसकी 70 प्रतिशत आबादी आती है।

शहरी गैस वितरण (सीजीडी) की बोली के पिछले चरण - 10वें सीजीडी बोली चरण में, 50 क्षेत्रोत्रों को सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए अधिकृत किया गया था।

मौजूदा दौर में पेश किए जा रहे 65 भौगोलिक क्षेत्रों में देश के 203 जिले आते हैं।

बयान में कहा गया, "पीएनजीआरबी 65 भौगोलिक क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण नेटवर्क के विकास के लिए इच्छुक पक्षों से इलेक्ट्रॉनिक बोलियां आमंत्रित करता है।"

सरकार देश के ऊर्जा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी मौजूदा 6.3 प्रतिशत से 2030 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की अपनी योजना के तहत शहरी गैस के विस्तार पर जोर दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब