लाइव न्यूज़ :

पीएनबी 200 करोड़ रुपये के बकाया वसूली को नेशनल स्टील एंड एग्रो के खाते बेचेगा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर सार्वजानिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने 200 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली के लिए मध्य प्रदेश स्थित इस्पात और कृषि कंपनी के खाते की बिक्री का फैसला किया है। नेशनल स्टील एंड एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर बैंक का 199.90 करोड़ रुपये का बकाया है।

बैंक ने एक नीलामी अधिसूचना में कहा, ‘‘हम नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप बैंक के नियमों और शर्तों के तहत कंपनी के खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)/गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)/अन्य बैंकों/वित्तीय संस्थाओं को बेचना चाहते हैं।’’

पीएनबी ने बिक्री प्रक्रिया के लिए आरक्षित मूल्य (नकद आधार पर) 95 करोड़ रुपये निर्धारित किया है।

बैंक ने संभावित बोलीदाताओं के लिए जांच-परख की प्रक्रिया में तेजी लाने और खरीदार के सत्यापन के उद्देश्य से दस्तावेजों की प्रतियां एक ही स्थान पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग