लाइव न्यूज़ :

पीएनबी Scam: 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद 1415 कर्मचारियों का ट्रांसफर, बैंक ने दी सफाई

By IANS | Updated: February 23, 2018 17:53 IST

पीएनबी ने कहा, बैंक ने 257 सब स्टाफ, 437 क्लर्को और 721 अधिकारियों (कुल 1,415 कर्मचारियों) का 19 फरवरी, 2018 से हस्तांतरण किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगने के बाद आई 18,000 कर्मचारियों के ट्रांसफर की अफवाहों के बाद पीएनबी ने स्पष्ट किया है कि केवल 1,415 कर्मचारियों का ही स्थानांतरण किया गया है, जो रोटेशनल ट्रांसफर नीति के तहत है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए पीएनबी ने ट्वीट किया, "मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि बैंक ने करीब 18,000 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। बैंक ने 257 सब स्टाफ, 437 क्लर्को और 721 अधिकारियों (कुल 1,415 कर्मचारियों) का 19 फरवरी, 2018 से हस्तांतरण किया है, जो कि बैंक की रोटेशनल ट्रांसफर नीति के तहत है।"

ट्वीट में आगे कहा गया है कि बैंक की शाखाओं का काम 'सुचारु रूप से चल रहा है' और स्थानांतरण से ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।  बैंक का इन अधिकारियों को स्थानांतरित करने का फैसला इसके मुंबई स्थित ब्राडी हाउस शाखा में किए गए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद आया है, जिसमें बैंक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 17 फरवरी को पीएनबी के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी और बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात को इस खरबों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया है।  दोनों अधिकारी सालों से पीएनबी की एक ही शाखा में काम करते रहे, जबकि बैंक की नीति के अनुसार हर दो-तीन साल में स्थानांतरण का प्रावधान है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमुंबईसीबीईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो