लाइव न्यूज़ :

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कॉरपोरेट ऋण 10,000 करोड़ रुपये से नीचे लाने का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने कॉरपोरेट ऋण बही-खाते को 10,000 करोड़ रुपये से नीचे लाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी खुदरा ऋण गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगी।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के अंत में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का कुल कॉरपोरेट ऋण 10,989 करोड़ रुपये था, जो उसकी कुल प्रबंधन परिसंपत्तियां का 15 प्रतिशत था।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रवर्तित कंपनी का कारोबार कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चालू तिमाही (जून 2021) में हम कॉरपोरेट उधारी के लिहाज से बही को लगभग 800 करोड़ रुपये कम कर सके हैं और हम इसे 10,000 करोड़ रुपये से नीचे (मार्च 2022 तक) लाना चाहते हैं।’’

कंपनी ने मार्च 2020 से अपनी कॉरपोरेट रिण बही में 25 फीसदी कटौती की है।

प्रसाद ने कहा कि किसी न किसी स्तर पर कंपनी को कॉरपोरेट ऋण के आकार को लेकर फैसला करना था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (कॉरपोरेट बही) लगभग 11,800 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2020-21 के अंत तक) था। अब यह लगभग 10,900-10,800 करोड़ रुपये है। इसलिए, हम निश्चित रूप से इसे 10,000 करोड़ रुपये से नीचे लाने का लक्ष्य बना रहे हैं और आगे हम विचार करेंगे कि किस तरह का पोर्टफोलियो रखना है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी खुदरा बही के लिए एक बड़ी पहल की है और छोटे कर्ज पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके चलते दो करोड़ रुपये से कम के ऋण में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने जनवरी में अपनी खुदरा बही के विस्तार के लिए एक रणनीति तैयार की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम