लाइव न्यूज़ :

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर एमडी सुनील मेहता आए सामने, कहा-'हम ही जांच एजेंसी के पास गए, गलत नहीं होने देंगे'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 15, 2018 15:09 IST

ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर PNB के एमडी सुनील मेहता के गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि हमने खुद ही जांच एजेंसी से संपर्क किया है. हम लोग इस घोटाले की जांच करेंगे। इसके साथ ही एमडी ने यह भी माना है कि नीरव ने पैसे लौटने की पेशकश की थी।

एमडी सुनील मेहता बैंक ओर से सफाई पेश करते दिखे उन्होंने बताया कि 'सभी जांच एजेंसिया इस पूरे मामले में हमारी मदद कर रही हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि पीएनबी ने कई उतार चढ़ाव देखें हैं इस घोटाले से भी वह जल्दी बाहर निकल जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि बैंक ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है और बैंक ने ही कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। यह पूरा मामला साल 2011 से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि 2011 से चल रहे इस कैंसर का इलाज कर रहे हैं।

 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एमडी ने इस घोटाले को कैंसर का नाम दिया। 

बता दें कि इससे पहले बुधवार (14 फ़रवरी) को पीएनबी ने बताया था कि उसकी दक्षिणी मुंबई स्थित एक शाखा से करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नीरव मोदी ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उनकी कंपनी फायरस्टार डायमण्ड ने मीडिया से कहा है कि उसका इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। 

सीबीआई ने 29 जनवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी अमी मोदी, भाई निशाल मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया था। 13 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक ने सीबीआई में एक अन्य शिकायत दर्ज करायी जिसमें बैंक को 11500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दावा किया गया है।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम