लाइव न्यूज़ :

एंटीगुआ का भारत सरकार को झटका, मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर भेजने से किया इनकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2018 10:32 IST

Mehul Choksi PNB Fraud Updates: भारत सरकार ने तीन अगस्त को एंटीगुआ को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था। चोकसी ने इस द्वीपीय देश की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: पंजाब नैशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को लेकर जुलाई में खबर आई थी कि ये अमेरिका से भाग कर एंटीगुआ गया था। इस मामले पर  एंटीगुआ ने भारत सरकरा को फटकार लगाई है। 

असल में गुरुवार( 9 अगस्त) को भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर उसके अनुरोध पर गौर करने को  था। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक भारतीय टीम ने गत तीन अगस्त को एंटीगुआ को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था। चोकसी ने इस द्वीपीय देश की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

इसी मुद्दे को लेकर एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से साफ इंकार कर दिया है। एंटीगुआ सरकार का कहना है कि उनकी भारत के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। साथ ही एंटीगुआ ने नियमों के मुताबिक ही मेहुल चोकसी को नागरिकता दी गई है। ऐसे में उनको भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस मुद्दे पर 9 अगस्त को संवाददाताओं के सवालों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि वे (एंटीगुआ के प्राधिकारी) अनुरोध (प्रत्यर्पण) पर गौर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि भारत के अनुरोध पर एंटीगुआ के प्राधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया होगी।

भारत, चोकसी को एंटीगुआ से उस द्वीपीय देश के एक कानून के प्रावधान के तहत वापस देश लाने का प्रयास कर रहा है जो किसी निर्दिष्ट राष्ट्रमंडल देश में किसी भगोड़े को प्रत्यर्पित करने की बात करता है। पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डालर के घोटाले के सिलसिले में चोकसी विभिन्न आरोपों का सामना कर रहा है।

कुमार ने कहा कि एंटीगुआ और बारबुडा के प्रत्यर्पण कानून, 1993 के तहत किसी भगोड़े को ऐसे किसी निर्दिष्ट राष्ट्रमंडल देश को प्रत्यर्पित किया जा सकता है जिसके साथ सामान्य या विशेष व्यवस्था या एक द्विपक्षीय संधि है।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम