लाइव न्यूज़ :

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्यकर्मियों के बीमा दावों का पीएनबी ने किया शीघ्र निपटारा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्य कर्मियों के एक-एक करोड़ रुपये के जीवन बीमा दावों का शीघ्र निपटारा कर दिया है।

तमिलनाडु के कुन्नूर शहर के पास आठ दिसंबर को एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी थी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी ने इस हादसे में शहीद हुए पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार और पैरा कमांडो लांस नायक बी साई तेजा के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के बीमा दावों का त्वरित निपटारा किया है। इन सैनिकों के वेतन खाते पीएनबी बैंक में थे।

पीएनबी बैंक ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, "हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 11 में दो सैन्य कर्मियों को 'पीएनबी रक्षक वेतन' योजना के तहत कवर किया गया था।"

बैंक ने कहा, "दोनों कर्मियों के बीमा दावों को पीएनबी अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से नामांकित व्यक्तियों को चेक सौंपकर बिना किसी देरी के तुरंत निपटाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब