लाइव न्यूज़ :

PMJAY-MA Scheme: पीएमजेएवाई-एमए योजना की शुरुआत, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा, जानें कैसे करें अप्लाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 15:03 IST

PMJAY-MA Scheme: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अपने कार्यालय से संशोधित स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।पूर्व में पांच लाख के बीमा कवर को दो गुना कर दिया गया है। पीएमजेएवाईएमए योजना के तहत बीमा कवर पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की थी

PMJAY-MA Scheme: गुजरात सरकार ने संशोधित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री अमृतम (पीएमजेएवाई-एमए) योजना की शुरुआत की जिसके तहत अब राज्य के लोगों को पांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अपने कार्यालय से संशोधित स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की। विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार से गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए के तहत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

इस प्रकार पूर्व में पांच लाख के बीमा कवर को दो गुना कर दिया गया है। केंद्र की पीएमजेएवाई को आम तौर पर आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है जबकि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अमृतम (एमए) योजना के लिए एमए का इस्तेमाल किया जाता है।

दोनों योजनाओं को समायोजित कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा फरवरी में पेश बजट में वित्तमंत्री कनुभाई देसाई ने पीएमजेएवाई-एमए योजना के तहत बीमा कवर पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की थी और अब इसे लागू किया गया है। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम