लाइव न्यूज़ :

PLI Scheme News: पीएलआई योजना में राहत, वाहन क्षेत्र के लिए एक साल और बढ़ाया, जानें इस कदम से क्या है उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2024 13:44 IST

PLI Scheme News: मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ईजीओएस की मंजूरी मिलने के बाद भारी उद्योग मंत्रालय ने वाहन और वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए चलाई जा रही पीएलआई योजना और इस योजना के दिशानिर्देशों में मामूली संशोधन किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी इन संशोधनों का उद्देश्य योजना को स्पष्टता और लचीलापन देना है।योजना के तहत, वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 2023-24 से लगातार पांच वित्त वर्षों के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि का वितरण अगले वित्त वर्ष 2024-25 में किया जाएगा।

PLI Scheme News: भारी उद्योग मंत्रालय ने वाहन एवं वाहन कलपुर्जा क्षेत्र के लिए ‘उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन’ (पीएलआई) योजना को ‘मामूली बदलावों’ के साथ एक साल के लिए बढ़ा दी। यह निर्णय सचिवों के अधिकार-प्राप्त समूह (ईजीओएस) की मंजूरी मिलने के बाद किया गया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ईजीओएस की मंजूरी मिलने के बाद भारी उद्योग मंत्रालय ने वाहन और वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए चलाई जा रही पीएलआई योजना और इस योजना के दिशानिर्देशों में मामूली संशोधन किया है।’’ आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘सरकारी राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी इन संशोधनों का उद्देश्य योजना को स्पष्टता और लचीलापन देना है।’’

संशोधित योजना के तहत, वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 2023-24 से लगातार पांच वित्त वर्षों के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि का वितरण अगले वित्त वर्ष 2024-25 में किया जाएगा। योजना के तहत एक अनुमोदित आवेदक लगातार पांच वित्त वर्षों के लिए लाभ का पात्र होगा।

इसके साथ ही अगर कोई कंपनी निर्धारित बिक्री मूल्य में पिछले वर्ष की सीमा से अधिक वृद्धि नहीं कर पाती है तो उसे उस साल के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। इस प्रावधान का उद्देश्य सभी अनुमोदित कंपनियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना और अग्रिम निवेश करने वाली फर्मों की सुरक्षा करना है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘संशोधन में प्रोत्साहन परिव्यय को दर्शाने वाली तालिका में बदलाव भी शामिल है जिसमें कुल सांकेतिक प्रोत्साहन राशि 25,938 करोड़ रुपये है।’’ बयान के मुताबिक, वाहन और वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए पीएलआई योजना और योजना के दिशानिर्देशों में इन संशोधनों से क्षेत्र को अधिक स्पष्टता और समर्थन मिलने, विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :भारत सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम