लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई ने इस्पात कीमतों पर नियंत्रण के लिए नियामक की वकालत की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने बुधवार को सरकार से इस्पात की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए एक नियामक बनाने का अनुरोध किया।

पीएचडीसीसीआई की धातु और खनिज समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने इस उद्योग के अंशधारकों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित एक सत्र में अपने संबोधन के दौरान यह अनुरोध किया।

सत्र में बोलते हुए, जहां इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि थे, उन्होंने कहा कि इस्पात उद्योग के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) आज विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनमें इस्पात की ऊंची कीमतें एक प्रमुख समस्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस क्षेत्र के लिए एक नियामक के लिए अनुरोध करता हूं, जो इस क्षेत्र में कीमतों सहित विभिन्न मसलों की परख और विनियमन कर सके।’’

चौधरी ने कहा कि कीमतों के अलावा, एमएसएमई को कच्चे माल की समय पर उपलब्धता और उसके परिवहन जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों की वजह से बैंकों और ग्राहकों के साथ वित्तीय प्रतिबद्धता रखने वाली छोटी कंपनियों की वृद्धि और प्रदर्शन पर व्यापक बुरा प्रभाव पड़ता है।

अपने संबोधन में, मंत्री ने इस्पात एमएसएमई की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी सहायता का आश्वासन दिया और उसके बारे में हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए।

कीमत तय करने के संबंध में एक नियामक होने के सुझाव पर, कुलस्ते ने कहा, ‘‘इस पर चर्चा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब