लाइव न्यूज़ :

भारत से कोविड-19 टीके की आपूर्ति का समझौता करने के करीब है फाइजर: सीईओ

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जून अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर के सीईओ डॉ अल्बर्ट बोर्ला ने मंगलवार को कहा कि कंपनी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति के लिए भारत के साथ समझौते के आखिरी चरणों में है। साथ ही उन्होंने टिप्पणी की कि भारत में घरेलू स्तर पर विनिर्मित टीके ही भारतीयों के टीकाकरण अभियान का मूख्य स्तम्भ होंगे।

उन्होंने अमेरिका-भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित किए जा रहे 15वें भारत-अमेरिका औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फाइजर ने एक विशेष योजना बनायी है जिसके तहत भारत सहित मध्य और निम्न आय वाले देशों को इन टीकों की कम से कम दो अरब खुराक मिलेगी।

डॉ बोर्ला ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही भारतीय स्वास्थ्य सेवा अधिकारियों द्वारा भारत में उत्पाद को मंजूरी और सरकार के साथ समझौते को अंतिम रूप दे देंगे ताकि हम अपनी ओर से टीका भेजना भी शुरू कर सके।"

उन्होंने कहा कि सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में हो रहा टीकों के स्थानीय विनिर्माण से भारतीयों के "टीकाकरण की नींव" हासिल होगी।

फाइजर के सीईओ ने कहा, "लेकिन हमसे और साथ ही मॉडर्ना से भी अतिरिक्त एमआरएनए टीका हासिल करने से भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "इस समय हम भारत सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम इस समझौते को अंतिम रूप के बिल्कुल आखिरी चरणों में हैं। पहले हमें भारत में इस टीके के लिए मंजूरी हासिल करने की जरूरत है।"

डॉ बोर्ला ने विश्वास जताया कि भारत में उनके टीके को मंजूरी मिल जाएगी और समझौता हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...