लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के उच्चतम स्तर, 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, जानें भारत में क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2023 19:04 IST

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के उच्चतम स्तर लगभग 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात से पूरा करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे दाम चढ़ने का मतलब है कि भारत को इसके लिए अधिक खर्च करना होगा। पेट्रोल, डीजल की बाजार आधारित कीमत की ओर लौटने की संभावना और कम हो गई है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Petrol Diesel Rate: सऊदी अरब और रूस द्वारा अपने कच्चा तेल उत्पादन और निर्यात में स्वैच्छिक कटौती को वर्ष के अंत तक बढ़ाए जाने से कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के उच्चतम स्तर लगभग 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात से पूरा करता है।

ऐसे में इसके दाम चढ़ने का मतलब है कि भारत को इसके लिए अधिक खर्च करना होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल की बाजार आधारित कीमत की ओर लौटने की संभावना और कम हो गई है। रूस के साथ सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओपेक प्लस द्वारा दिसंबर के अंत तक वैश्विक बाजार में आपूर्ति में 10 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती जारी रखने का निर्णय लेने के बाद पिछले सप्ताह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसके साथ ही, रूस ने हाल के महीनों में अपने निर्यात में स्वैच्छिक कटौती की है। इस कदम से मंगलवार को ब्रेंट इस साल पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। बुधवार को यह 89.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल का औसत मूल्य इस महीने 89.81 डॉलर प्रति बैरल है।

जबकि अगस्त में यह 86.43 डॉलर था। मई और जून में भारत के लिए तेल का मूल्य 73-75 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में मंडरा रहा था, जिससे बाजार आधारित मूल्य निर्धारण की वापसी और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद फिर से जगी थी। लेकिन जुलाई में कीमतें बढ़कर 80.37 डॉलर प्रति बैरल हो गईं और अब 90 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावक्रूड ऑयलरूसअमेरिकासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स