लाइव न्यूज़ :

आज फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, दिल्ली व मुंबई में दाम अब तक के उच्च स्तर पर, जानें आपके शहर में रेट

By अनुराग आनंद | Updated: January 22, 2021 10:02 IST

करीब एक माह में अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमशः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.74 रुपये और 1.76 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में डीजल 82.40 कोलकाता में डीजल 79.23 रुपये बिक रहा है।मुंबई में पेट्रोल 92.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः आज (शुक्रवार) को पेट्रोल व डीजल एक बार फिर से महंगा हो गया है। शुक्रवार (22 जनवरी) को दिल्लीमुंबई में पेट्रोल के दाम बढ़कर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ा दिया है। देश के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत में 22 से 25 पैसे व डीजल की कीमत में 23 से 27 पैसे वृद्धि हुई है। 

अब राजधानी दिल्ली में अब तक के उच्च स्तर पेट्रोल का भाव 85.45 रुपये प्रति लीटर है, वहीं मुंबई में 92.04 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 88.07 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 86.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 75.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 82.40 कोलकाता में डीजल 79.23 रुपये और चेन्नई में डीजल 80.90 रुपये बिक रहा है।

बता दें कि करीब एक माह में अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमशः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.74 रुपये और 1.76 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

तेल के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि को लेकर 19 जनवरी को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि तेल उत्पादक देशों में कम उत्पादन की वजह से ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। महामारी के कारण कम उत्पादन ने मांग और आपूर्ति में असंतुलन पैदा कर दिया है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत ( 22 जनवरी, 2021)

आगरा- 84.70 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 82.79 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 84.96 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 93.27 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 88.33 रुपये/लीटरभोपाल- 93.32 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 86.12 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 82.28 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत ( 22 जनवरी, 2021)

आगरा- 75.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 81.45 रुपये/लीटरप्रयागराज- 76.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 83.63 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 80.20 रुपये/लीटरभोपाल- 83.57 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 82.41 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 75.38 रुपये/लीटर

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलभारतदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान