लाइव न्यूज़ :

चार साल के अधिकतम स्तर पर पहुँची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, अभी और बढ़ सकते हैं दाम

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2018 14:21 IST

इसके अलावा अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में पेट्रोल लगभग 83 रुपये लीटर और डीजल लगभग 74 रुपये पर पहुंच सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: वितीय वर्ष शुरू होते ही रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आसमान छू लिया है।अभी फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल  73.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 64.58 रुपये है।  हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी दाम और भी बढ़ने की आशंका है।  माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की वजह ऐसा हो रहा है। 

इसके अलावा अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में पेट्रोल लगभग 83 रुपये लीटर और डीजल लगभग 74 रुपये पर पहुंच सकता है।  इससे पहले अभी हाल ही में 21 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.20 रुपए/लीटर थे। वहीं, 27 मार्च को ये कीमतें 72.79 पर पहुंच चूका था। डब्ल्यूटीआई क्रूड मौजूदा समय में 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 65.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 70.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

खबर के अनुसार ब्रेंट क्रूड ने 31 जनवरी को 70 डॉलर के पार निकला था और उस वक्त 70.97 के स्तर तक पहुंचा था। अब इसमें दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 27 मार्च को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 27 मार्च को 72.90 रुपए/लीटर था। पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल 70 पैसे महंगा हो चुका है। 

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?