लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती, प्रमुख शहरों में ये होंगी नई दरें

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2024 22:22 IST

नई दरों के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये से घटकर 94.72 रुपये हो जाएगी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये से घटकर 104.21 रुपये हो जाएगी, जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.3 रुपये से घटकर 103.94 रुपये होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने गुरुवार की रात को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दो रुपये की कटौती की है पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि नई कीमतें 15 मार्च सुबह 6 बजे से प्रभावी हो जाएंगीदिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये से घटकर 94.72 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार की रात को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दो रुपये की कटौती की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि नई कीमतें 15 मार्च सुबह 6 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। नई दरों के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये से घटकर 94.72 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये से घटकर 104.21 रुपये हो जाएगी, जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.3 रुपये से घटकर 103.94 रुपये हो जाएगा। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल का रेट 102.63 रुपये से घटकर 100.75 रुपये प्रति लीटर होगा। 

वहीं डीजल के दाम की बात करें तो नई दरों के तहत दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये से घटकर 87.62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मुंबई में डीजल की कीमत 94.27 रुपये से घटकर 92.15 रुपये होगी। कोलकाता में डीजल की कीमत 92.76 रुपये से घटकर 90.76 रुपये चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में डीजल की कीमत 94.24 रुपये से घटकर 92.34 रुपये प्रति लीटर होगी। 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि इससे डीजल से चलने वाले 58 लाख से अधिक भारी मालवाहक वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों की परिचालन लागत भी कम हो जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले जनता के लिए यह एक राहत की सांस की हैं। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम