लाइव न्यूज़ :

पेप्सिको ने मथुरा में 814 करोड़ रुपये का खाद्य संयंत्र शुरू किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 सितंबर खाद्य और पेय पदार्थ कंपनी पेप्सिको ने बुधवार को कहा कि देश में उसका कारोबार में बदलाव आ रहा है और वह लंबे समय तक देश में निवेश करना जारी रखेगी।

कंपनी ने इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में 814 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कोसी कलां खाद्य संयंत्र का संचालन शुरू किया। यह देश में विनिर्माण को लेकर उसका सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश है।

पेप्सिको इंडिया के अध्यक्ष अहमद अलशेख ने कहा, ‘‘भारत की तरह पेप्सिको का कारोबार भी यहां बदल रहा है। हम लंबी अवधि के लिए निवेश करना जारी रखे हुए है।’’

उन्होंने कहा कि अपनी तीन दशक पुरानी यात्रा में पेप्सिको देश की सबसे बड़ी खाद्य और पेय कंपनियों में से एक बन गई है।

अहमद अलशेख ने कहा, ‘‘आज, हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र में 1,63,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार देते हैं। देश में उपभोक्ताओं को पसंद आने वाले 13 हमारे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड हैं। साथ ही हम देश भर में महिला किसानों सहित 27,000 से अधिक किसानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में कोसी कलां खाद्य संयंत्र का उद्धघाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब