लाइव न्यूज़ :

Pension Application Form: सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी, ‘फॉर्म 6ए’ में तब्दील, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 18:44 IST

Pension Application Form: सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति बकाया का भुगतान और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPension Application Form: भुगतान के लिए मंजूरी और प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।Pension Application Form: पेंशन की पूरी प्रक्रिया में कागज रहित कामकाज का मार्ग प्रशस्त करेगा। Pension Application Form: प्रणाली के जरिए ई-पीपीओ डाउनलोड किया जा सकता है।

Pension Application Form: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को एक नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया। कुल नौ अलग-अलग फॉर्म को एक ही फॉर्म- ‘फॉर्म 6ए’ में तब्दील कर दिया गया है, जिसे मंत्री ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया। सिंह ने कहा कि सरलीकृत फॉर्म का जारी होना नागरिकों और पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का एक और कदम है। नया फॉर्म केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए भविष्य/ई-एचआरएमएस (पोर्टल) पर उपलब्ध होगा जो दिसंबर 2024 और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। भविष्य पोर्टल पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की एक पहल है।

जिसे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति बकाया का भुगतान और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है। इस प्रणाली के तहत पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के लिए मंजूरी और प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।

प्रणाली के जरिए ई-पीपीओ डाउनलोड किया जा सकता है। ई-एचआरएमएएस को इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के रूप में जाना जाता है जिसमें सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड सहित अन्य विवरण होते हैं। फॉर्म सरलीकरण केंद्र की ‘‘अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार’’ नीति के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पेंशन की पूरी प्रक्रिया में कागज रहित कामकाज का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development Authorityजितेन्द्र सिंहJitendra Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित