लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ‘ऑनलाइन’ भुगतान कारोबार को अपनी अनुषंगी को सौंपेगी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:17 IST

Open in App

डिजिटल भुगतान और वित्तीय कंपनी पेटीएम अपने भुगतान सेवा से जुड़े कारोबार को अलग कर नई अनुषंगी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लि. के अंतर्गत लाने पर विचार कर रही है। शेयरधारकों को मंजूरी के लिये भेजे गये नोटिस से यह जानकारी मिली है। कंपनी ने इसकी मंजूरी शेयरधारकों से मांगी है। इसके लिये असाधारण आम बैठक 23 सितंबर को बुलायी गयी है। शेयरधारकों को भेजे गये नोटिस के अनुसार, ‘‘भुगतान सेवा कारोबार पूर्ण अनुषंगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लि. को स्थानांरित करने पर विचार और उसकी मंजूरी तथा भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के पालन के लिये यह बैठक बुलायी गयी है...।’’ नई इकाई में पेटीएम की ‘ऑनलाइन’ भुगतान सुविधा (गेटवे) कारोबार शामिल होगा। भुगतान सुविधा प्रदाताओं (पेमेंट एग्रीगेटर) के लिये आरबीआई के दिशानिर्देश के तहत जरूरी है कि उनका कारोबार नियमित रूप से काम करे और केंद्रीय बैंक से लाइसेंस लेने के बाद अलग कंपनी उसे संचालित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

विश्व'अमेरिका की लाडला बच्चा योजना', पेटीएम फाउंडर ने ट्रंप के "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" लाने पर ली चुटकी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

कारोबारFEMA Violation: 611 करोड़ रुपये का नोटिस?, फेमा नियम में ‘उल्लंघन’, पेटीएम की प्रमुख कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लि पर आफत

कारोबारWHO IS Nakul Jain: कौन हैं नकुल जैन?, पेटीएम टीम से दिया इस्तीफा, वजह

कारोबारविजय शेखर शर्मा को शेयर बाजार से लगा जोर का झटका, सेबी की नोटिस के बाद इतने फीसद स्टॉक गिरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?