लाइव न्यूज़ :

Paytm layoffs: 3500 लोगों को निकाला!, पेटीएम कर्मचारियों की संख्या अब 36,521, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2024 21:19 IST

Paytm layoffs: जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में पेटीएम के कर्मचारियों (बिक्री) की संख्या तिमाही आधार पर करीब 3,500 घटकर 36,521 रह गई, जिसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाना था।

Open in App
ठळक मुद्देPaytm layoffs: फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया।Paytm layoffs: कंपनी के मानव संसाधन दल 30 से अधिक कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।Paytm layoffs: फास्टैग में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से 15 मार्च से रोक दिया था।

Paytm layoffs: वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने कर्मचारियों की छंटनी की है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम का स्वामित्व है। कंपनी ने एक बयान में दावा किया कि वह कर्मचारियों के सुचारू रूप से स्थानांतरण के लिए उन्हें ‘आउटप्लेसमेंट’ (कहीं और भर्ती) सहायता उपलब्ध करा रही है। हालांकि, बयान में कितने कर्मचारियों की छंटनी की गई है इसकी संख्या उजागर नहीं की गई। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में पेटीएम के कर्मचारियों (बिक्री) की संख्या तिमाही आधार पर करीब 3,500 घटकर 36,521 रह गई, जिसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाना था। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘ कंपनी के मानव संसाधन दल 30 से अधिक कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं जो वर्तमान में कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। उन कर्मचारियों को सहायता प्रदान कर रही हैं जिन्होंने अपनी जानकारी साझा करने का विकल्प चुना है, जिससे उनके तत्काल दूसरी जगह भर्ती में मदद मिल रही है।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और फास्टैग में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से 15 मार्च से रोक दिया था।

फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में पीपीबीएल में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 227 करोड़ रुपये के निवेश को बट्टे खाते में डाला है। पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की पीपीबीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

विश्व'अमेरिका की लाडला बच्चा योजना', पेटीएम फाउंडर ने ट्रंप के "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" लाने पर ली चुटकी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

कारोबारFEMA Violation: 611 करोड़ रुपये का नोटिस?, फेमा नियम में ‘उल्लंघन’, पेटीएम की प्रमुख कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लि पर आफत

कारोबारWHO IS Nakul Jain: कौन हैं नकुल जैन?, पेटीएम टीम से दिया इस्तीफा, वजह

कारोबारविजय शेखर शर्मा को शेयर बाजार से लगा जोर का झटका, सेबी की नोटिस के बाद इतने फीसद स्टॉक गिरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम