लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने दिल्ली मेट्रो में शुरू की फास्टैग आधारित पार्किंग सेवा, पूरे देश में शुरू करने की योजना

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने देश भर में फास्टैग आधारित पार्किंग सेवा शुरू करने की योजना बनायी है। कंपनी ने इस दिशा में पहल करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ मिलकर इस प्रकार की पहली फास्टैग-आधारित मेट्रो पार्किंग सुविधा शुरू की है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) ने सोमवार को कहा कि उसने डीएमआरसी के साथ भागीदारी कर फास्टैग आधारित पहली मेट्रो पार्किंग सुविधा शुरू की है।

पीपीबीएल कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग सुविधा को लेकर वैध फास्टैग स्टिकर वाली कारों के लिए सभी फास्टैग-आधारित लेनदेन के प्रसंस्करण की सुविधा प्रदान करेगी। इससे पार्किंग के लिये काउंटर पर रुककर नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा, पेटीएम पेमेंट बैंक ने दोपहिया वाहनों के लिये पार्किंग स्थल में प्रवेश को लेकर यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आधारित भुगतान सुविधा भी देनी शुरू की है।

पीपीबीएल ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘ ग्राहकों को समाधान प्रदान करने को लेकर डीएमआरसी के डिजिटलीकरण प्रयास में यह एक और कदम है। खास तौर पर ऐसे समय में जब संपर्क रहित लेनदेन के तरीके समय की जरूरत है, यह पहल महत्वपूर्ण है।’’

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अनुसार पेटीएम पेमेंट बैंक जून महीने में एक करोड़ फास्टैग जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।’’ जून 2021 तक सभी बैंकों ने 3.47 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किये हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘पीपीबीएल देश भर में पार्किंग सुविधाओं का डिजिटलीकरण करेगी। इसमें कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पेटीएम के डिजिटल भुगतान समाधान से संचालित होने वाला पहला स्टेशन होगा। कंपनी कई राज्यों में विभिन्न नगर निगमों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि संगठित और असंगठित दोनों जगहों पर फास्टैग आधारित पार्किंग सुविधाएं शुरू की जा सकें।’’

इसके अलावा पेटीएम शॉपिंग मॉल, अस्पतालों और हवाईअड्डों पर भी इस प्रकार की सुविधाएं शुरू करने को लेकर विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब