लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने ऐप पर टीके के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोगकर्ता अब उसके ऐप पर टीके के लिए उपलब्ध स्लॉट तलाशने के अलावा टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक भी कर सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "पेटीएम उपयोगकर्ता अब पेटीएम ऐप के जरिए अपने सबसे करीबी केंद्रों में टीके के लिए स्लॉट तलाश और बुक भी कर सकते हैं। इस सेवा से भारतीयों को टीका लगवाने और प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए आसानी से स्लॉट बुक करने में मदद मिलेगी। इससे मौजूदा महामारी के खिलाफ लड़ने में सहयोग होगा।"

कोविन के प्रमुख आर एस शर्मा ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम, मेकमाईट्रिप और इंफोसिस जैसी प्रमुख डिजिटल कंपनियों सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां टीके के लिए बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने की मंजूरी मांग रही हैं।

सरकार ने पिछले महीने कोविन को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के साथ जोड़ने की खातिर नए दिशानिर्देश जारी किए थे जिससे डिजिटल ऐप के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया।

इससे पहले मई में पेटीएम ने उपयोगकर्ताओं की टीके के लिए स्लॉट तलाशने में मदद करने के उद्देश्य से अपने ऐप पर 'वैक्सीन फाउंडर' सुविधा शुरू की थी।

पेटीएमक के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी कोशिश है कि हम भारत की इस महामारी से और मजबूत होकर निकलने में मदद करें। हमारे वैक्सीन फाइंडर से नागरिकों को सबसे करीबी केंद्रों में आसानी से स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब