लाइव न्यूज़ :

पिछले साल की कम बिक्री से इस फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 10.59 प्रतिशत बढ़ी: फाडा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री फरवरी महीने में 10.59 प्रतिशत बढ़कर 2,54,058 इकाई पर पहुंच गई। कम बिक्री के पिछले साल के निचले आधार प्रभाव की वजह से माह के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह कहा है।

फाडा द्वारा 1,481 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,274 आरटीओ से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए गए हैं। फरवरी, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,29,734 इकाई रही थी।

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में दोपहिया की बिक्री 16.08 प्रतिशत घटकर 10,91,288 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 13,00,364 इकाई रही थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 29.53 प्रतिशत घटकर 50,020 इकाई रह गई, जो फरवरी, 2020 में 83,751 इकाई रही थी।

इसी तरह तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 49.65 प्रतिशत घटकर 33,319 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 66,177 इकाई रही थी।

हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 18.89 प्रतिशत बढ़कर 61,351 पर पहुंच गई। फरवरी, 2020 में 51,602 ट्रैक्टर बिके थे।

विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री फरवरी में 13.43 प्रतिशत घटकर 14,99,036 इकाई पर आ गई जबकि एक साल पहले फरवरी में कुल मिलाकर 17,31,628 वाहनों की बिक्री हुई थी।

बिक्री के आंकड़ों पर फाडा के अध्यक्ष विन्केश गुलाटी ने कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री में पिछले महीने 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज हुई। पिछले साल के निचले आधार प्रभाव की वजह से बिक्री ऊंची रही है।

गुलाटी ने कहा कि पिछले साल फरवरी में भारत चरण-चार (बीएस-4) से भारत चरण-छह (बीएस-6) में स्थानांतरण की वजह से बिक्री में गिरावट आई थी। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से भी यात्री वाहनों के लिए इंतजार की अवधि आठ महीने पर पहुंच गई थी।

गुलाटी ने कहा कि फाडा के सर्वे के अनुसार इस दौरान वाहनों की उपलब्धता नहीं होने की वजह से 50 प्रतिशत डीलरों की बिक्री में 20 प्रतिशत गिरावट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब