लाइव न्यूज़ :

संसदीय पैनल ने एफसीआई के पुनर्गठन पर शांता कमेटी की रिपोर्ट का समर्थन किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी संसद की एक समिति ने शुक्रवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पुनर्गठन पर शांता कुमार समिति की रिपोर्ट का समर्थन किया और सरकार से आम जनता के लाभ के लिए ‘निर्णायक कार्रवाई’ की उम्मीद जताई।

वर्ष 2015 में, वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने एफसीआई के पुनर्गठन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

पैनल ने खरीद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, स्टॉकिंग और आवाजाही, बफर स्टॉकिंग कामकाज और परिसमापन नीति, श्रम, किसानों को सीधे सब्सिडी, और पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर प्रमुख सिफारिशें दी थीं।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली सार्वजनिक उपक्रमों की संसदीय समिति ने लोकसभा में दी गई एक रिपोर्ट में कहा,‘‘समिति, उच्च स्तरीय समिति के सुझावों का समर्थन करती है और सरकार से आम जनता के हित के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की उम्मीद करती है।’’

उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों का गहराई से विश्लेषण करते हुए, समिति ने यह भी पाया कि इसमें एफसीआई के कामकाज में सुधार के लिए ‘बहुत ही उपयोगी’ और ठोस सुझाव दिए गए थे।

एफसीआई के निदेशक मंडल में रिक्त पदों पर, समिति ने कहा कि 12 सदस्यों की अनिवार्य ताकत के मुकाबले, केवल नौ सदस्य वास्तव में दिसंबर 2019 तक बोर्ड में थे।

समिति ने सिफारिश की है कि एफसीआई को बिना किसी देरी के रिक्त पदों को भरना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब