लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति का आरओडीटीईपी आवंटन पर वाणिज्य मंत्रालय को वित्त मंत्रालय से चर्चा का सुझाव

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर एक संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि वाणिज्य मंत्रालय को निर्यातकों के लिए हाल ही में अधिसूचित कर छूट योजना आरओडीटीईपी के तहत अतिरिक्त आवंटन के लिए वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा करनी चाहिए।

फिलहाल इस योजना के लिए आवंटित 12,500 करोड़ रुपये का बजट अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है।

पिछले महीने सरकार ने समुद्री उत्पाद, धागे, डेयरी उत्पाद जैसे 8,555 उत्पादों के लिए निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और कर की छूट योजना (आरओडीटीईपी) के तहत कर वापसी की दरों की घोषणा की थी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 12,454 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में वाणिज्य विभाग को इस योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने का सुझाव दिया है, ताकि निर्यातकों को योजना के तहत लाभ मिल सके।

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘समिति ने वाणिज्य विभाग को योजना के लिए अतिरिक्त आवंटन करने को वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा करने का सुझाव दिया है।’’

समिति ने वाणिज्य मंत्रालय से उन मुद्दों को दूर करने की सिफारिश की है, जो भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अमलीजामा पहनाने में बाधा डालते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब