लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति की फार्मा को ‘रणनीतिक क्षेत्र’ का दर्जा देने की सिफारिश

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी संसद की एक समिति ने फार्मा उद्योग को ‘रणनीतिक क्षेत्र’ का दर्जा देने की सिफारिश की है। समिति ने कहा है कि देश को मजबूत घरेलू दवा कंपनियों की जरूरत है।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अगुवाई वाली सार्वजनिक उपक्रम समिति ने शुक्रवार को संसद में घाटे वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) पर समीक्षा रिपोर्ट पेश की।

समिति ने कहा है कि किसी भी देश के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की घरेलू स्तर पर जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समिति ने कहा कि उसका मानना है कि फार्मा क्षेत्र देश को स्वस्थ और मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौजूदा महामारी के दौर में यह साबित हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति फार्मा क्षेत्र को ‘रणनीतिक क्षेत्र’ के रूप में वर्गीकृत करने और इसके अनुरूप आगे आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करती है।

रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया है कि फार्मा सार्वजनिक उपक्रमों मसलन हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि., आईडीपीएल आदि को विदेशी विशेषरूप से चीन की कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है, ‘‘फार्मास्युटिकल्स विभाग ने भी समिति को सूचित किया है कि फार्मा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के नुकसान में रहने की वजह पुराने पड़ चुके संयंत्र और मशीनरी तथा पुरानी प्रौद्योगिकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब