लाइव न्यूज़ :

रक्षा सहयोग बढ़ाने को श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देगा पाक

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:18 IST

Open in App

कोलंबो/इस्लामाबाद, 25 फरवरी नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने श्रीलंका को रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए पांच करोड़ डॉलर की नयी ऋण सुविधा देने की पेशकश की है।

दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के संयुक्त बयान के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंका की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान इस नयी ऋण सुविधा की घोषणा की।

यह यात्रा बुधवार को संपन्न हुई।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष जताते हुए कहा कि स्टाफ स्तर की बातचीत को रक्षा वार्ता तक पहुंचाने से सुरक्षा क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पांच करोड़ डॉलर की नयी रक्षा ऋण सुविधा की घोषणा की।’’

दोनों पक्षों ने सुरक्षा, आतंकवाद, संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक-दूसरे के साथ भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब