लाइव न्यूज़ :

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिलेगा तीन अरब डॉलर का कर्ज

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 27 नवंबर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से जल्द ही तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलेगा। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने इस राशि को देश के केंद्रीय बैंक में रखने की सहमति दी है।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में तीन अरब डॉलर का भंडार रखने का वादा किया था।

समझौते के अनुसार, सहायता राशि एसबीपी के जमा खाते में एक साल तक रहेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने ‘द न्यूज’ को बताया, ‘‘एसबीपी ने सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दे दिया है और अब सब कुछ ठीक है और यह राशि अगले कुछ दिन में प्राप्त हो जाएगी।’’

एक आधिकारिक दस्तावेज के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर की सहायता राशि को एसबीपी में रखने को मंजूरी दे दी है।

वित्त पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के प्रवक्ता मुजम्मिल असलम ने कहा कि पाकिस्तान अगले 60 दिन में सिर्फ तीन स्रोतों से सात अरब डॉलर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग