लाइव न्यूज़ :

भुगतान कर देखे जाने वाले टीवी उद्योग की आय 2025 तक 12.3 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल देश में केबल,डीटीएच यानी भुगतान करके देखे जाने वाले टीवी उद्योग (पे-टीवी) में 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ आय 2025 तक 12.3 अरब डॉलर (91,684 करोड़ रुपये) पर पहुंच जाने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

परामर्श सेवा देने वाली मीडिया पार्टनर्स एशिया (एमपीए) की रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा 2025 तक देश में 96 प्रतिशत पे-टीवी होम डिजिटल होंगे और भुगतान-टीवी ग्राहकों की संख्या बढ़कर 13.4 करोड़ हो जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ग्राहकों की संख्या 2020 में 5.8 करोड़ थी जो 2025 में बढ़कर 6.8 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

इसमें कहा गया है, ‘‘पे-टीवी ग्राहकों में केबल की हिस्सेदारी 2020 में 54 प्रतिशत से घटकर 2025 में 46 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान है जबकि इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (आईपीटीवी) की भी कुछ हिस्सेदारी होगी। आईपीटीवी 2021 में पेश किया जाएगा।

केबल, डीटीएच के जरिये टेलीविजन सेवा को पे-टीवी की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे इंटरनेट आधारित स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल नहीं हैं।

एमपीए ने कहा कि कोविड संकट के बीच ग्राहक और विज्ञापन समेत 2020 में पे-टीवी उद्योग की आय सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 8.9 अरब डॉलर रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नये कार्यक्रमों, खेल आयोजनों के साथ ग्राहकों तथा आर्थिक धारणा सुधरने से 2021 में क्षेत्र में तीव्र गति से पुनरूद्धार की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब