लाइव न्यूज़ :

2021-22 की पहली तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान किया: वोडाफोन आइडिया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 13:50 IST

Open in App

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने 2021-22 की पहली तिमाही के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि वीआईएल द्वारा जून तिमाही के लिए चुकाया गया लाइसेंस शुल्क 150 करोड़ रुपये कम था। कंपनी के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को ईमेल से भेजे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वीआईएल ने पहली तिमाही 2021-22 के लिए अपने लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर दिया है।’’ बयान में अधिक विवरण नहीं दिया गया। वीआईएल अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, और कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी की पहली तिमाही की आय तथा शनिवार को घोषित जून तिमाही के परिचालन मेट्रिक्स ने विश्लेषकों को निराश किया। दूरसंचार कंपनी द्वारी जारी पहली तिमाही के परिणाम के अनुसार 30 जून 2021 तक वीआईएल का कुल सकल ऋण (पट्टे की देनदारियों को छोड़कर और ब्याज सहित, लेकिन बकाया नहीं) 1,91,590 करोड़ रुपये था। इसमें स्पेक्ट्रम भुगतान देनदारी के 1,06,010 करोड़ रुपये और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) देनदारी के 62,180 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा