लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन के लिए व्यक्तिगत घरों को नेट मीटरिंग की अनुमति दी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:32 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी पश्चिम बंगाल सरकार ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन को व्यक्तिगत घरों पर रूफटॉप (छत पर) सौर पैनल के लिए नेट मीटरिंग की अनुमति दे दी है। आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए पश्चिम बंगाल बिजली नियामक आयोग (डब्ल्यूबीईआरसी) ने रूफटॉप सौर ऊर्जा के नियमनों में ढील दी है। डब्ल्यूबीईआरसी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने अब एक किलोवॉट (केवी) क्षमता के लिए नेट मीटरिंग की अनुमति दे दी है। पहले इसके लिए 5 केवी की क्षमता की जरूरत थी। साथ ही यह कुछ ही श्रेणियों के उपभोक्तओं को उपलब्ध थी।

पहले सहकारिताओं को छोड़कर किसी व्यक्ति या आवासीय परिसर को नेट मीटरिंग की अनुमति नहीं थी। डब्ल्यूबीईआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि नेट मीटरिंग के बिना रूफटॉप सौर परियोजना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाती।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए हमने एक केवी से 5 केवी के सौर ऊर्जा पैनल के लिए नेट मीटरिंग की अनुमति दे दी है। अब किसी के भी रूफटॉप सौर पैनल लगाने की रोक नहीं है। पहले आम घरों के लिए नेट मीटरिंग की अनुमति नहीं थी।’’

पूर्व में सिर्फ संस्थानों, वाणिज्यिक, औद्योगिक और सहकारी आवासों को नेट मीटरिंग का लाभ मिलता था। इसकी शुरुआत भी 5 केवी से होती थी।

एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डब्ल्यूबीईआरसी ने हालिया संशोधन के जरिये एक केवी से नेट मीटरिंग की अनुमति दे दी है। लेकिन इसे 5केवी तक सीमित रखा है।

संशोधनों के अनुसार 5 केवी से अधिक की स्थापित क्षमता के लिए ‘ग्रॉस मीटरिंग’ की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब