लाइव न्यूज़ :

देश के 1% लोगों के पास 73 % लोगों से ज्यादा दौलत, 67% गरीबी रेखा के नीचे: रिपोर्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 22, 2018 09:07 IST

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में एक प्रतिशत लोगों के पास 82 फीसदी लोगों से भी ज्यादा पैसा है।

Open in App

भारत में बढ़ रही आर्थिक असमानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में एक प्रतिशत लोगों के पास 73 फीसदी लोगों  की आय से भी ज्यादा पैसा है। हाल ही में आई एक सर्वे रिपोर्ट में इस बात का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भारत में 1 फीसदी लोग सबसे अमीर हैं इनके पास देश के 73 प्रतिशत लोगों की आय से भी ज्यादा पैसा है।  

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक से ठीक पहले इंटरनेशन राइट्स समूह ऑक्सफैम द्वारा जारी की गई इस सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 67 प्रतिशत भारतीय लोग अब भी गरीबी रेखा रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। इन 67 फीसदी लोगों में महज 1 फीसदी ही ऐसे लोग है जिनकी आय में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। 

भारत के अलावा अगर इस सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े वैश्विक स्तर पर देखें तो स्थिति और भी गंभीर दिखाई देती है। दुनिया भर की कुल आबादी में 3.7 फीसदी लोग सबसे गरीब है। दुनिया भर में 1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनके पास कुल 82 फीसदी लोगों की आय से भी ज्यादा पैसा है। बीते साल की तुलना में देखें तो इन 82 फीसदी लोगों की इनकम में कोई वृद्धी दर्ज नहीं की गई है।

बता दें कि ऑक्सफैम फोरम हर साल विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक बैठक से पहले अपनी विश्व स्तरीय आर्थिक और लैंगिक असामनता पर सर्वे रिपोर्ट जारी करता है। वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम की बैठक में इस रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाती है।

टॅग्स :इकॉनोमीविश्व आर्थिक मंचऑक्सफैम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?