लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 दिसंबर तक 4.84 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 दिसंबर 2020 तक 4.84 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे।

सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए 10 जनवरी तक और कंपनियों के लिए 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 31 दिसंबर 2020 तक 4.84 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।’’

व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 थी और इस समयसीमा में 5.61 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल हुए।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने में कमी आई है, जबकि व्यवसायों तथा ट्रस्ट के रिटर्न बढ़े हैं।

कुल 2.65 करोड़ आईटीआर-1 31 दिसंबर 2020 तक दाखिल हुए, जबकि इससे पिछले साल 31 अगस्त 2019 तक यह आंकड़ा 3.09 करोड़ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब