लाइव न्यूज़ :

हमारा काम मंच की तटस्थता, समान अवसर सुनिश्चित करना: प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुख

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि नए दौर के बाजारों से पैदा होने वाले मामलों में आयोग की भूमिका यह सुनिश्चित करने की है कि मंच तटस्थ रहें, सभी को समान अवसर प्रदान करें और बड़े या छोटे उद्यमों को योग्यता के आधार पर प्रतिस्पर्धा की अनुमति दें।

उन्होंने कहा कि नियामक ने अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा-रोधी समझौतों और बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग के 1,100 से अधिक मामलों की जांच की है और नियमों को विवेकपूर्ण तरीके से लागू किया गया है।

उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि नए युग के बाजारों से जुड़े मामलों की समीक्षा में लगातार वृद्धि हुई है। ये बाजार सर्च इंजन, ऑनलाइन मार्केटप्लेस मंच, ऐप स्टोर से लेकर ऑनलाइन यात्रा और सोशल नेटवर्किंग तक हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बाजार खराब करने वाली कीमतें रखना और जरूरत से ज्यादा छूट देना आदि शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा कि नए दौर के बाजारों से पैदा होने वाले मामलों में प्रतिस्पर्धा आयोग की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि मंच तटस्थ रहें, समान अवसर प्रदान करें और बड़े या छोटे उद्यमों को योग्यता के आधार पर प्रतिस्पर्धा की अनुमति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?