लाइव न्यूज़ :

हर माह एक लाख रोजगार के अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य है : चौहान

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:05 IST

Open in App

भोपाल, आठ अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कहा कि हर माह एक लाख रोजगार के अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य है।

मध्यप्रदेश के 1,891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का वर्चुअल शुरूआत करते हुए चौहान ने यहां कहा, ‘‘हर माह एक लाख रोजगार के अवसर सृजित करना हमारा टारगेट है। इसमें हमारा सहयोग छोटे और लघु उद्योग देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने 4,227.10 करोड़ रूपये के निवेश से मध्य प्रदेश के 1,891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का वर्चुअल शुरूआत की है। इनसे 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।’’

ये उद्यम भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर एवं उज्जैन में स्थापित किये गये हैं।

चौहान ने कहा कि सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर अगर कोई सृजित करता है तो वो है सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों का जाल मध्य प्रदेश में बिछ जाए, यह मेरा सपना भी है और हमारा संकल्प भी।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनौतियों में अवसर खोजना जानते हैं। उन्होंने हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मंत्र दिया तो हमने भी इसमें योगदान देने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का रोडमैप बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी बेटे-बेटियों से, जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे हिम्मत करें और रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। हम उन्हें लोन उपलब्ध कराएंगे और सरकार गारंटी लेगी।’’

चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि जितनी भी दिक्कत और परेशानी उद्यमियों को आएँ, उनका हम समाधान निकालते जाएँ। इसके लिए हमने नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति बनाई है।

उन्होंने कहा कि मैं उद्यमियों को विकास का भागीदार मानता हूँ। वे जब अपना उद्यम स्थापित करते हैं तो अनेक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग